बोकारो : पुलिस लाइन मैदान में मना सरहुल महोत्सव,मांदर की थाप पर थिरके डीआईजी

Edited By:  |
bokaro

बोकारो:जिले के सेक्टर-12 पुलिस लाइन मैदान में सरहुल पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस सरहुल पूजा महोत्सव में बोकारोडीआईजी आनंद प्रकाश, एसपी हरविंदर सिंह, सभी डीएसपी के साथ-साथ पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिरकत की.इस दौरान सबसे पहले पारंपरिक तरीके से प्रकृति की पूजा-अर्चना की गई.

बोकारो पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने डीआईजी एसपी और तमाम डीएसपी को आदिवासी पगड़ी और बांडी पहनाकर स्वागत किया गया.इस दौरान मंदार की थाप पर सभी अधिकारी नृत्य करते नजर आए. कार्यक्रम में आदिवासी समाज की सैकड़ों महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी.

बोकारो के डीआईजी आनंद प्रकाश ने कहा कि सरहुल प्रकृति का पर्व है इसे समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है. हमारे आदिवासी जनजातीय समाज में इस परंपरा को बचाए रखना की जरूरत है. हमें इस राज्य में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए भी तत्पर होना होगा. उन्होंने कहा कि अगर जल, जंगल और जमीन नहीं रहेगा तो हमारा अस्तित्व भी नहीं रहने वाला है. इसीलिए हम सभी को इस प्रकृति को बचाने के लिए काम करना चाहिए.