बोकारो : Medicant Hospital & Research Centre ने किया कीर्तिमान स्थापित,एक मरीज को दी नई जिंदगी
बोकारो:झारखंड में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में Medicant Hospital & Research Centre ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज करते हुए राज्य में पहली बार Depuy attune Fb Revision Tibia Fixed Bearing Bilateral Total Knee Replacement सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है.
बोकारो के इस प्रतिष्ठित अस्पताल में हुई यह जटिल सर्जरी ना केवल चिकित्सा क्षेत्र की प्रगति को दर्शाती है,बल्कि यह भी साबित करती है कि अब अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक उपचार के लिए महानगरों पर निर्भरता कम हो रही है.
यह उपलब्धि तब सामने आई जब 77 वर्षीय एक महिला, जो कभी सक्रिय और सामाजिक जीवन जीती थीं, उन्नत ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण गंभीर घुटनों के दर्द से जूझ रही थीं. उनकी दैनिक गतिविधियां लगभग सीमित हो चुकी थीं. ऐसे समय में आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञों की टीम ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई.
इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को डॉ. आलोक कुमार सिंह, कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन ने अपनी अनुभवी क्लिनिकल एवं एनेस्थीसिया टीम के साथ मिलकर सफलतापूर्वक अंजाम दिया. खास बात यह रही कि यह जटिल बिलेटरल टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी एक ही सिटिंग में की गई है. जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.
उपयोग में लाई गई उन्नत इम्प्लांट तकनीक ने बेहतर फिटिंग, स्मूथ मूवमेंट और लंबे समय तक स्थिरता सुनिश्चित की. इससे मरीज को कम दर्द, तेजी से रिकवरी और सामान्य जीवन में शीघ्र वापसी का लाभ मिला.
यह सफलता केवल एक मरीज की नई जिंदगी की शुरुआत नहीं है, बल्कि Medicant Hospital के लिए एक गर्व का क्षण और झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है कि अब विश्वस्तरीय ऑर्थोपेडिक सेवाएँ राज्य के भीतर ही उपलब्ध हैं.
यह उपलब्धि एक सशक्त संदेश देती है. नवाचार और चिकित्सा उत्कृष्टता के माध्यम से अब बेहतर जीवन संभव है.