बोकारो : स्टील प्लांट निर्माण में विस्थापित हुए 19 गांव को पंचायत बनाने को लेकर मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने की चर्चा

Edited By:  |
bokaro

बोकारो: स्टील प्लांट निर्माण में विस्थापित हुए 19 गांव को पंचायत में शामिल नहीं किया गया है. इसको लेकर पहले से ही पहल की जा रही है. पंचायत गठन को लेकर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, दोनों विभाग के सचिव,डीसी और एसडीएम के बीच बातचीत हुई. इस दौरान पूर्व से जारी 19 गांव को पंचायत बनाने को लेकर चर्चा की गई. 6 पंचायत पूर्व से गठन करने की जानकारी दी गई.

इस मामले को लेकर विधि विभाग से मंतव्य लेने की बात कही गई. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि यह मामला भूमि अधिग्रहण से संबंधित है. नोटिफिकेशन को पहले डी-नोटिफिकेशन करना होगा. वहीं,डीसी ने बताया कि पंचायत में शामिल गांव नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत से कागजात बनाने में परेशानी हो रही है. किसी का भी मालिकआना हक नहीं ले रहे हैं. जनता की सुविधा के लिए यह जरूरी है.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि 19 गांव को पंचायत बनाने को लेकर पहल फिर से शुरू की गई है. पूर्व में मामला न्यायालय में चले जाने से परेशानी हुई थी.पहले से जो कागजात सरकार के पास भेजे गए हैं. इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है. हमारा उद्देश्य पंचायत में गांव को शामिल करना है,ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके.