Live

बोकारो

विधायक श्वेता सिंह की पहल,पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने लिए विशेष रथ किया रवाना

A
archana singhलेखक

बोकारो:जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या के समाधान के लिए विधायक श्वेता सिंह ने बड़ी पहल की है. उन्होंने अपने आवास से पेयजल सुदृढ़ीकरण अभियान की शुरुआत की है. 1 मई 2026 को यानी आज बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने एक विशेष रथ को अपने आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में जाकर खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम करेगा.

पेयजल संकट से रहात देने पर जोर

विधायक श्वेता सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से खराब चापाकलों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक मद से इस कार्य को शुरू किया गया. उन्होंने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस तरह का अभियान चलाया गया था, जिससे लोगों को काफी राहत मिली थी और इस बार भी यह सेवा कार्य जनता को समर्पित है. विधायक ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि पूरे गर्मी के मौसम में किसी को भी पेयजल की समस्या का सामना ना करना पड़े.

इस पहल के तहत हेल्पलाइन नंबर-06542-353452 भी जारी किया गया है, जिस पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें