Live

बोकारो

चास नगर निगम कार्यालय से जुड़ा वीडियो वायरल,जानिए क्या है पूरा मामला

A
archana singhलेखक

बोकारो:चास नगर निगम कार्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कार्यालय की टेबल के दराज में जरूरी कागजात की जगह शराब की बोतल रखी हुई है. वहीं,कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर को कथित तौर पर शराब की बोतल लेते हुए देखा जा रहा है. वीडियो में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ दो अन्य लोग भी बैठे नजर आ रहे हैं. कशिश न्यूज इस वीडियो या खबर की पुष्टि हम नहीं करता है.

वीडियो सामने आने के बाद चास नगर निगम में हड़कंप मच गया.वीडियो को लेकर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने संज्ञान लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक दास के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की बात कही है. साथ ही पूरे मामले की जांच कराने की भी बात कही है.

वहीं,चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने वायरल वीडियो को नगर निगम कार्यालय का होने से इनकार किया है.ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर वायरल वीडियो कहां का है और इसमें नजर आ रहे दो अन्य लोग कौन हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कार्यालय के अंदर का दृश्य दिखाई दे रहा है.टेबल के दराज को खोला जाता है, जिसमें जरूरी दस्तावेजों की जगह शराब की बोतल नजर आती है.इसके बाद कंप्यूटर ऑपरेटर को शराब की बोतल लेते हुए देखा जा सकता है.वीडियो में उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद हैं.

वीडियो सामने आने के बाद चास नगर निगम के नगर आयुक्त संजीव कुमार ने मामले का संज्ञान लिया है. उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक दास के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की बात कही है.साथ ही पूरे मामले की जांच कराने की बात कही गई है,ताकि वायरल वीडियो की सच्चाई और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें