Live

समाजसेवी लुत्फुल हक ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ

एक हजार गरीब-असहायों में बांटा कम्बल

A
Akanksha Kumariलेखक

पाकुड़:- पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट और ठंड में इजाफा को देखते हुए असहाय गरीबों को राहत दिलाने के लिए समाजसेवी लुत्फुल हक गरीबों के बीच जाकर उन्हें गर्म कपड़े बांट रहे हैं। यह सिलसिला पिछले करीब एक पखवाड़े से लगातार जारी है।


इधर शुक्रवार को भी उन्होंने उदय नारायणपुर गांव में 1000 गरीबों को कंबल वितरण कर ठंड से राहत पहुंचाने का काम किया। उन्होंने उदय नारायणपुर सहित झिकरहटी पूर्वी और पश्चिमी पंचायत एवं किस्मत कदमसार पंचायत के जरूरतमंदों को कंबल और टोपी मुहैया कराया।



आयोजित कंबल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल मौजूद थे। उनके साथ मुफस्सिल थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ शामिल हुए। एक हजार गरीब असहायों को कंबल के साथ-साथ टोपी भी मुहैया कराया। इस दौरान एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने समाजसेवी लुत्फुल हक की सराहना करते हुए कहा कि मैं इनके नेक कार्यों से काफी प्रभावित हूं। इनके दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं। एसडीपीओ ने कहा कि ऐसे नेक व्यक्ति को अल्लाह ताला और भी बरकत दें। ताकि अधिक से अधिक गरीबों का भला कर सकें। उन्होंने कहा कि समाजसेवी लुत्फुल हक के एक बात से मैं काफी ज्यादा प्रभावित हुआ हूं, लुत्फुल हक कहते हैं कि मेरा कुछ भी नहीं है। मैं तो बस अपने सुकून के लिए करता हूं। मुझे गरीबों की मदद करने से सुकून मिलता है। मेरा कुछ भी नहीं है, सब कुछ अल्लाह ताला का दिया हुआ है।


एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि लुत्फुल हक के इस सोच विचारधारा ने मुझे काफी प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि शायद ही ऐसा कोई गांव मोहल्ला बचा होगा, जहां उनकी नजर ना गई हो। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि चुनाव लड़ने के लिए लुत्फुल हक यह सब कर रहे हैं। लेकिन लुत्फुल हक का कहना है कि उन्हें राजनीति से कोई मतलब नहीं है। वहीं समाजसेवी लुत्फुल हक ने कहा कि मेरा बचपन गरीबी में गुजारा है। मैं गरीबों को काफी नजदीक से देखा हूं। मुझे भूखे पेट सोने का दर्द आज भी महसूस होता है। अल्लाह ताला ने मुझे गरीबों की मदद के लायक बनाया है। मुझे गरीबों की सेवा का अवसर दिया है। मैं बस इसी सोच के साथ जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहता हूं कि कोई भी भूखा पेट नहीं सोए। कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान ना रहे। मुझे आप सबों से दुआ और आशीर्वाद चाहिए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें