BJP विधायक के घर पर भीषण चोरी : सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर से जेवरात और नगद लेकर फरार,सुरक्षा पर उठे सवाल
गढ़वा:जिले में शातिर चोरों ने इस बार बीजेपी विधायक के घर को निशाना बनाया है. विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के घर से लाखों के चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नगद लेकर फरार हो गया.सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक गांव के बेलहारा स्थित घर में चोरी हुई है.पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक गांव के घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर चलते बने. जबकि,यहां पर पुलिस जवान और कुत्ते से निगरानी होती रहती है बावजूद विधायक का घर सुरक्षित नहीं है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. ऐसे में पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठता है कि जब विधायक का घर सुरक्षित नहीं तो हमलोग कैसे सुरक्षित है.
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ और सदर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच में जुट गए. मौके पर एफएसएल की टीम, फिंगर स्पर्श टीम, खोजी कुत्ता के माध्यम से जांच शुरू की गई.
विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी की पत्नी मीरा तिवारी ने कहा कि कुछ माह पूर्व लड़के का शादी हुई था. इसी सिलसिले में मिला था सोना, चांदी का गहना और दो लाख से ज्यादा नगद रखा हुआ था, इसके अलावा अन्य सामान भी चोर लेकर भाग निकला.घर में पिछले दो माह से कोई नहीं था. परिजनों का यहां आना-जाना लगा रहता था, लेकिन आज मालूम पड़ा की घर में चोरी हो गई है.