बीजेपी नेताओं ने पूर्णिमा दास से की मुलाकात : टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे आदित्य साहू और कर्मवीर सिंह,जाना हालचाल
Edited By:
|
Updated :24 Jun, 2026, 05:03 PM(IST)
जमशेदपुर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे. जहां उन्होंने विधायक पूर्णिमा दास से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. बीजेपी नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की. इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह जी उनके साथ मौजूद रहे. बता दें कि बीजेपी विधायक पूर्णिमा दास की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टीएमएम में भर्ती कराया गया. जहां विशेष डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा.