Live

अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से निकाले गए 81 मजदूर

भाजमो केंद्रीय महासचिव निशि पांडेय ने मजदूरों से किया मुलाकात

A
Akanksha Kumariलेखक

रामगढ़:-रामगढ़ जिले के पतरातु अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री मे भाजमो केंद्रीय महासचिव निशि पांडेय ने फैक्ट्री द्वारा काम से बैठाएं गए81मजदूरों से मुलाकात की ओर उनकी समस्याओं जानी। पुर्व में संचालित बर्नपुर सीमेंट फैक्ट्री वर्तमान में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री को बेच दी गई है, जिसके बाद फैक्ट्री में कार्यरत81मजदूर जिन्हें अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री ने काम से बैठा दिया है जिस कारण इन सभी मजदूरों के ऊपर बेरोजगारी का पहाड़ टूट पड़ा है।


ऐसे में आज इन सभी मजदूरों से मिलने भारतीय जनतंत्र मोर्चा केंद्रीय महासचिव निशि पांडेय अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री पहुंची और सभी के हाल-चाल को जाना और कंपनी के पदाधिकारी से वार्ता की।


जिस के बाद कंपनी के पदाधिकारी द्वारा जल्द इन समस्यों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के हैंडओवर होने पर कंपनी अपने स्तर से छंटनी कर के बहुत से लोगों को नए सिरे से काम पर रख रही है। नई बहाली का वे विरोध नहीं करते लेकिन पूर्व के कर्मचारी के हितों को ध्यान में रखते हुए कंपनी को काम करना चाहिए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें