बिहार एसटीएफ और पुलिस की कार्रवाई : बेंगाबाद से नक्सली दस्ते के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार,पटना लेकर गई टीम
गिरिडीह: जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव में बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नक्सली दस्ते के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और बिहार के चकाई स्थित चरकापत्थर थाना कांड संख्या 143/25 के वांछित बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार आरोपियों में पंकज यादव (चिलकाखार, चरकापत्थर थाना, जमुई) और पवन सिंह (तांतीभागलपुर, सतगांवा थाना, कोडरमा) शामिल हैं
बता दें कि बिहार एसटीएफ और बेंगाबाद पुलिस नेगुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान दोनों नक्सली दस्ते के सदस्यको दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम ने दोनों को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उनसे नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामलों में पूछताछ करेगी. पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.