Live

Sharda Sinha

मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित हुईं बिहार कोकिला शारदा सिन्हा, बेटे अंशुमान ने राष्ट्रपति से ग्रहण किया सम्मान

M
manish kumar raiलेखक

नई दिल्ली।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में दरबार हॉल में आयोजित दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में देश के महान हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा। समारोह में कला, साहित्य, समाज सेवा, विज्ञान, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले 17 विभूतियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री अलंकरण प्रदान किए गए।

बेटे अंशुमान सिन्हा ने ग्रहण किया सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया। यह पुरस्कार उनकी उपलब्धियों के सम्मान में उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने ग्रहण किया। इस मौके पर अंशुमान सिन्हा भावुक नजर आये। उन्होंने कहा कि मां की उपलब्धियों पर गर्व है। उनकी बहुत याद आ रही है।

बता दें कि शारदा सिन्हा ने छठ गीत को भोजपुरी और मैथिली भाषा में गाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान बनाई।यह भी संयोग ही है कि 5 नवंबर 2024 को दिल्ली में 4 दिवसीय छठ के पहले दिन उनका निधन हो गया था। भारत सरकार ने मरणोपरांत उन्हें पद्म विभूषण देने की घोषणा की थी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें