बिहार सीएम पहुंचे बाबानगरी : बाबा बैद्यनाथ के दरबार में टेका मत्था,विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की
Edited By:
|
Updated :19 Apr, 2026, 05:12 PM(IST)
देवघर:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को बाबानगरी पहुंचे. जहां उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की.
निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीदेवघर पहुंचे. आगमन के कुछ ही समय बाद सीधे बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए. बाबा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की.
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. उनके दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.