सीएम नीतीश आगमन
बिहार के CM नीतीश कुमार की झारखंड में 21 जनवरी को ही होगी जनसभा
रांची:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 जनवरी को झारखंड आएंगे। रामगढ़ की धरती से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जोहर यात्रा को प्रारंभ करेंगे। वर्ष 2024 झारखंड के लिए चुनावी वर्ष भी है। लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव होने हैं तो ऐसे में इस जोहर यात्रा को आगामी चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
जदयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के आगमन को लेकर झारखंड जदयू काफी उत्साहित दिख रही है। झारखंड जदयू के प्रवक्ता विनय भरत ने जानकारी देते हुए कहा की आज पूरा देश एक चेहरा को देख रहा है जो नीतीश कुमार है।
जिन्होंने इंडि गठबंधन बनाने का बिगुल फूंका था। झारखंड जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं की हार्दिक इच्छा थी कि जिस बिगुल को उन्होंने फूंका था उसे पूरे हिंदुस्तान में ले जाया जाए, लेकिन इसकी शुरुआत रामगढ़ से हो। शेख भिखारी की जमीन रामगढ़ से इस आंदोलन की शुरुआत हो और हमारे प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में नीतीश जोहर यात्रा की शुरुआत होगी। नई नगाड़ा नई जोश के साथ इसे जोहार यात्रा की शुरुआत होगी और यहीं से पूरे देशवासियों को जोहार होगा संविधान का जोहार होगा,लोकतंत्र का जोहार होगा।
वहीं इस नीतीश की जोहार यात्रा को लेकर झारखंड बीजेपी ने एक बार फिर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर पूरे देश भर में कोई अवसरवादी नेता है तो वह नीतीश कुमार है। समय-समय पर अवसर देखकर पाला बदलते रहते हैं। कभी राजद के साथ,कभी बीजेपी के साथ। उनकी हालत ऐसी है कि बिना सत्ता के यह पानी बिन मछली जैसे हो जाते हैं। यह नीतीश कुमार को अब सब समझ चुका हैं और यह झारखंड क्या अमेरिका के न्यूयॉर्क चले जाएं कहीं कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।