Live

मैट्रिक-इंटर की परीक्षा की तारीखों का एलान

बिहार बोर्ड ने जारी किया वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, STET कब होगी जान लीजिए

A
Anurag Goelलेखक

PATNA :तैयार हो जाइए परीक्षा का सामना करने के लिए। जी हां बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( BSEB) यानि बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तिथियों का एलान कर दिया है। वहीं बिहार बोर्ड ने सीटीईटी और डीएलएड के लिए भी तारीखों का एलान कर दिया है।

बिहार बोर्ड की 2023 की इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी होगा। वहीं मैट्रिक परीक्षा 2023 का 14 से 22 फरवरी तक होगी। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा रोज दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1.45 से पांच बजे तक ली जाएगी। दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट मार्च-अप्रैल में जारी कर दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की तारीखों पर यहां नजर डालें ---

*** 14 फरवरी - गणित

*** 15 फरवरी - विज्ञान

*** 16 फरवरी - सामाजिक विज्ञान

*** 17 फरवरी - अंग्रेजी

*** 20 फरवरी - मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्दू, मैथिली)

*** 21 फरवरी - द्वितीय भारतीय भाषा

*** 22 फरवरी - ऐच्छिक विषय

बिहार बोर्ड की ओर से जारी वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 से 30 जनवरी तक लिए जाएंगे। बिहार एसटीईटी के ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी से 14 से भरे जायेंगे। एसटीईटी की परीक्षा 6 से 24 अप्रैल तक होगी। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छठी क्लास की प्रवेश परीक्षा 20 दिसंबर को होगी।

बिहार बोर्ड की इंटरमीडियट की 2023 में आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 1318439 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 681975 छात्र और 636464 छात्राएं शामिल होंगी।

यहां देखिए बिहार बोर्ड इंटरमीडियट परीक्षा की तिथियां ---

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें