Jharkhand News
बोकारो में अतिक्रमण के खिलाफ छेड़ा बड़ा अभियान,कार शोरूम को दी चेतावनी
बोकारो:-बोकारो स्टील ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। बीएसएल के नगर सेवा विभाग ने सिटी सेंटर स्थित एक पार्क की जमीन में किए गए अतिक्रमण को खाली कराया। वहीं एक कार शोरूम को अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय देकर छोड़ा गया। चेतावनी दिया कि एक सप्ताह में खाली नहीं करने पर उसे खाली करवा दिया जाएगा। इसकी क्षति के लिए वह खुद जिम्मेदार होगा।
इसके अलावा राम मंदिर में के आसपास अवैध कब्जाधारियों को खाली कराया गया। इधर,सिटी सेंटर सेक्टर-4में बीएसएल प्रबंधन अतिक्रमण हटाएगा। इसके लिए प्रबंधन ने संपदा न्यायालय से पारित आदेश के बाद नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि सिटी सेंटर और लक्ष्मी मार्केट सेक्टर-4में जो लोग सड़क के दोनों ओर गुमटी या अन्य दुकान लगाकर अतिक्रमण किए हैं,वे कार्रवाई शुरू होने से पहले हटा लें,वरना उनकी क्षति के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा प्लॉट,आवास या बीएसएल की जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों को भी चेतावनी दी गई है कि वे अवैध निर्माण हटा लें,वरना बेदखली आदेश के तहत उन्हें हटा दिया जाएगा।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।