Live

BIG BREAKING

पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के आवास में चोरी, कोतवाली थाने में मामला दर्ज

A
Anurag Goelलेखक

PATNA : बड़ी खबर सामने आ रही है। नीतीश-तेजस्वी सरकार की लगातार आंखों की किरकिरी बने पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह के घर चोरी की खबर सामने आ रही है। पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के वीरचंद पटेल स्थित आवास में चोरी हुई है। कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। चोरी की घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

सुधाकर सिंह के पटना स्थित 14/3 MLA फ्लैट पर चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि चोरी के वक्त आवास में कोई नहीं था। वहां ताला बंद था।मिल रही जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री के आवास से बल्ब और नल जैसे सामान खोल कर चोर ले उड़े हैं। कई महत्वपूर्ण कागजात के भी गायब होने की सूचना मिल रही है।

चोरी की वारदात की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आवास पर पहुंच कर मामले की जांच की है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें