Live

BIG BREAKING

लखीसराय में हार्डकोर नक्सली दंपति गिरफ्तार, SSB-कजरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

A
Anurag Goelलेखक

LAKHISARAI :इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। SSB और लखीसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कजरा थाना के बांकुड़ा जंगल से हार्डकोर नक्लसी दंपति को गिरफ्तार किया है।

एसएसबी और कजरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली दंपति को धर दबोचा गया है। विनोद मुंडा और उसकी पत्नी गोलकी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी पंकज कुमार ने बताया है कि कजरा के बांकुड़ा जंगल से दोनों ही नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने बताया कि ये दोनों ही नक्सली संगठन के विस्तार के लिए हजारीबाग से कजरा के बाकुड़ा जंगल पहुंचे थे। उन्होनें बताया कि विनोद मुंडा जहां हजारीबाग का रहने वाला है जबकि उसकी पत्नी गोलकी कजरा थाना क्षेत्र इलाके की रहने वाली है। हजारीबाग में जहां विनोद मुंडा के खिलाफ नक्सली एक्टिविटी के गंभीर मामले दर्ज हैं वहीं गोलकी पर पीरीबाजार, चानन में केस है।

लखीसराय से संजीव की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें