Live

BIG BREAKING

अष्टमी पूजा कर लौट रहे दो युवकों को मारी टक्कर, मौके पर मौत

A
Anurag Goelलेखक

MUNGER :इस समय की सबसे बड़ी खबर मुंगेर जिले से आ रही है जहां तेज रफ्तार के कहर ने एक बाइक पर सवार दो युवकों की जान ले ली । दोनों युवक सुबह-सबह अष्टमी के मौके पर मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे । हालांकि अभी तक मैं कि दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई।


मिली जानकारी के अनुसार असरगंज थाना क्षेत्र के असरगंज - शाहकुंड मुख्यपथ के कच्ची कांवरिया पथ के समीप ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन मंदिर से पूजा कर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार युवक अपने बाइक से काफी दूर जा गिरे । और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई ।

घटना अहले सुबह होने की वजह से दोनों युवकों का शव काफी देर तक वही सड़क पर पड़ा रहा । उसके बाद वहां से गुजरने वाले लोगों ने जब देखा तो इस बात की सूचना स्थानीय थाना असरगंज को दी। सूचना पर असरगंज पुलिस मौके पर पहुंच दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले थाना ले आई ताकि दोनों युवकों की शिनाख्त हो सके।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें