Live

Bihar News

कैमूर में विजलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, दो दरोगा को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, मचा हड़कंप

M
manish kumar raiलेखक

कैमूर। बड़ी खबर कैमूर से आ रही है जहां विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवानपुर थाने से दो दरोगा को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दारोगा लकी आनंद और राशिद कमाल दोनों भगवानपुर थाने में पदस्थापित है।

बताया जा रहा है कि परमालपुर गांव की निवासी चांदनी सिंह ने शिकायत की थी कि दोनों दारोगा एक मामले में गिरफ्तारी से बचाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पटना से आई विजिलेंस टीम ने दोनों को घूस की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए दारोगा लकी आनंद और राशिद कमाल भगवानपुर थाने में तैनात थे।

जानकारी देते हुए विजिलेंस डीएसपी समीर चंद झा ने बताया कि आज सुबह रिश्वत लेते हुए भगवानपुर थाने से दो सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। जहां पूछताछ के बाद इन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें