भीषण चोरी : बोकारो में 32 लाख के जेवरात और नगद लेकर फरार, जानिए किस कॉलोनी के घर को चोरों ने बनाया निशाना
बोकारो: जिलेकेसेक्टर-6 थाना क्षेत्र के LIC कॉलोनी में स्थित जीवन कुटीर के आवास संख्या E -2 में महाशिवरात्रि के दिन दिन भीषण चोरों की घटना को अंजाम दिया गया है. शातिर चोरों ने घर के दरवाजे तोड़कर अलमीरा में रखे 32 लाख के जेवरात और 60 हजार नगद लेकर फरार हो गया. जब भुक्तभोगी परिवार के एक पारिवारिक मित्र उनके घर पहुंचे तो देखा कि बंद घर का ताला टूटा हुआ है.घटना उस वक्त हुआ जब एलआईसी अधिकारी मनीष सहाय अपनी पत्नी के साथ 12 फरवरी को मथुरा गए हुए थे.
घटना की जानकारी सेक्टर 6 थाना पुलिस को दी गई है. सेक्टर-6 थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के गंभीरता को देखते हुए सिटीडीएसपी आलोक रंजन मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए घर वालों से जानकारी ली. पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया.
डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि 12 फरवरी से मलिक घर में नहीं थे. पुलिस जांच में जुट गई है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द चोर को सामान के साथ पकड़ा जा सके.
पीड़ित मनीष सहाय की बेटी अंजलि ने बताया कि घटना की जानकारी पारिवारिक मित्र से मिली. घर में रखे अन्य सामान को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया है. अंजलि ने बताया कि यहां मेरा बचपन बीता है लेकिन, आज तक इस तरह की घटना नहीं हुई है. इस कॉलोनी में एलआईसी के अधिकारी और कर्मचारी रहते हैं.
कॉलोनी में तैनात सुरक्षा कर्मी जटाधारी महतो ने बताया कि कोई भी कॉलोनी में आता है तो उसकी एंट्री की जाती है. लेकिन, कल शिवरात्रि होने के कारण लोगों की एंट्री पूजा के कारण नहीं हुई थी ऐसा कभी हम लोगों ने सोचा भी नहीं था कि इस तरह की घटना होगी.