Hindi News / बोकारो में कांग्रेस कमेटी ने किया आदमकद प्रतिमा का अनावरण

राजीव गांधी की पुण्यतिथि : बोकारो में कांग्रेस कमेटी ने किया आदमकद प्रतिमा का अनावरण

Edited By:  |
bharat ratn rajeev gandhi ki punyatithi

बोकारो:देश केपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि मनाई जा रही है. इसी क्रम में जिले में कांग्रेस पार्टी ने ने शहादत दिवस मनाया. बोकारो हवाई अड्डे के पास स्थित जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया.इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अनुपमा सिंह समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के बाद नेताओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरण किया और रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया.

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जिस शहर को स्वर्गीय राजीव गांधी के नाना और मां ने बसाने का काम किया, उसी शहर में आज उनकी प्रतिमा स्थापित होना हर्ष का विषय है.

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपना बलिदान दिया, जिसे कांग्रेस हमेशा याद रखेगी. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक कहा जाता है और आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया है.