Hindi News / पूर्व मंत्री बंधु तर्की पद्मश्री से सम्मानित सिमोन उरांव से मिलने पहुंचे,...

बेड़ो : पूर्व मंत्री बंधु तर्की पद्मश्री से सम्मानित सिमोन उरांव से मिलने पहुंचे, जाना हालचाल

Edited By:  |
bero

बेड़ो: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की गुरूवार कोपद्मश्री से सम्मानित "जल, जंगल,जमीन के बाबा" सिमोन उरांव से मिलने उनके घर पहुंचे. लम्बे समय से बीमार पद्मश्री की पत्नी बिरजिंनिया,बेटा सुधीर उरांव और पुत्र वधु से उनके बिमारी और चल रही उपचार की जानकारी ली. वहीं,परिवार के लोगों को बंधु तिर्की ने पद्मश्री का उपचार सहित किसी भी तरह के सहियोग के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया.लकवा ग्रस्तीत शरीर से लचार सिमोन बाबा को बंधु तिर्की ने पुराने दिनों का याद दिलाये और बोले बारिश का मौसम आ गई है, खेत, घुमने चलने को कहा.

बंधु तिर्की ने कहा कि सिमोन बाबा जब तक शरीर चली जल,जंगल और जमीन से जुड़े रहे.उन्होंने कहा कि बारिश की पानी का जल संचय के लिये किये गये कार्यों को आने वाली पीढ़ी के लिये मार्ग दर्शन का काम करेगी. ऐसे महान शख्सियत के लिये कुछ भी कर पाना मेरे लिये सौभाग्य की बात होगी.

पद्मश्री सिमोन उरांव ने बंधु तिर्की के सिर पर हाथ रख कर आर्शिवाद देते हुए कहा कि ऐसे ही समाज की सेवा में लगे रहिए. ईश्वर आशीर्वाद बनाए रखे और आम जन का साथ मिलता रहे. मौके पर थाना प्रभारी कफिल अहमद ने कहा कि पद्मश्री सिमोन उरांव के बारे में पढ़ने,सुनने और टीबी में देखने को मिलता ता. आज पहली बार मिले.