Hindi News / नौकरी नहीं तो मौत दो की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर...

बेरमो में आवार्डी मजदूरों का धरना : नौकरी नहीं तो मौत दो की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे

Edited By:  |
bermo mein awardi mazdooron ka dharna

बेरमो:सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष आवार्डी मजदूर अनिश्चितकालीनभूख हड़ताल पर धरने पर बैठे हैं. भूख हड़ताल पर बैठे आवार्डी मजदूरों ने कहा कि इस बार आर पार की लड़ाई है. अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीनभूख हड़तालजारी रहेगा. नौकरी नहीं तो मौत दो की मांग पर अड़े रहे.

उन्होंने सीसीएल प्रबंधन पर बार-बार छलने और ठगने का आरोप लगाया है. भूख हड़ताल पर बैठे आवार्डी मजदूर डिविजन सिंह ने कहा कि इससे पूर्व भी कई बार भूख हड़ताल पर बैठे चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन मिलने के बाद भूख हड़ताल समाप्त कर दिया करते थे कि अब हमें न्याय मिलेगा. न्याय तो नहीं मिला बल्कि अब हम ठगे महसूस कर रहे हैं. इससे पहले दो बार सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे और एक बार सीसीएल मुख्यालय रांची,दरभंगा हाउस के पास भूख हड़ताल किए गए थे. हर बार भूख हड़ताल पर बैठने के बाद केवल आश्वासन दिया गया. लेकिन, इस बार नौकरी दो या फिर मौत दो कि मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं.