Hindi News / फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन मुस्तैद,डीसी ने दिया सख्त निर्देश

बेरमो : फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन मुस्तैद,डीसी ने दिया सख्त निर्देश

Edited By:  |
bermo

बेरमो: फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. इसी क्रम में बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बूथों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की. डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का सख्त आदेश दिया.

उपायुक्त ने क्षेत्र में स्थापित चेक नाकों का भी निरीक्षण कर तैनात अधिकारियों को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को भी कहा गया. इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर एसडीएम बेरमो, बीडीओ, सीओ समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.