Live

बेगूसराय में अपराधी बेखौफ

ऑटोमोबाइल दुकान में लूट के दौरान गार्ड को मारी गोली, हथियार लहराते भागे 4 नकाबपोश

A
Anurag Goelलेखक

BEGUSARAI :बेगूसराय में शाम ढलते ही एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने ऑटोमोबाइल दुकान में लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बगल के दुकानदार के गार्ड को गोली मार कर घायल कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के जुटते ही फायरिंग करते हुए चार नकाबपोश बदमाश घटनास्थल से हथियार लहराते हुए भाग निकले।

बताया जा रहा है कि सिंघौल थाना क्षेत्र के कपस्या चौक के नजदीक प्रेम ऑटोमोबाइल्स में शाम के बाद दो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाश हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने दुकान में घुसे। इसी दौरान बदमाशों के एंट्री होने के बाद शोर-शराबा सुनकर जैसे ही आसपास के लोग दौड़े, बदमाश दुकान से फायर झोंकते हुए भागने लगे । इसी फायरिंग में एक गोली पास के दुकानदार के गार्ड डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी 55 वर्षीय राम सुमरन झा को पेट में जा लगी । बदमाश मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल गार्ड को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना पाकर नगर थाना और सिंघौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एक बार फिर शाम ढलते ही बदमाशों ने लूट का दुस्साहस कर बेगूसराय पुलिस को खुलेआम चुनौती पेश किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूर पहले ही बदमाश बाइक लगाकर पैदल ही पहुंचे थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुकान में लगे वह आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बदमाश विरोध की वजह से बिना लूटे ही भाग खड़े हुए।

बेगूसराय से सौरव कुमार की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें