बन्ना गुप्ता का छलका दर्द : जमशेदपुर के एक चुनावी सभा में रोने लगे बन्ना गुप्ता,कहा-जानबूझकर बदनाम कर उन्हें हराया गया

Edited By:  |
banna gupta ka chalka dard

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एक कार्यक्रम में अचानक भावुक हो गए. बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के पक्ष में मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए लड़ रही चुनाव कार्यक्रम केएक सभा में भाग लेने पहुंचे थे. सभा के बीच में बन्ना गुप्ता भावुक हो गए और वह रोने लगे. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनको जानबूझकर बदनाम कर हराया गया है. इस बात पर वे फूट-फूट कर रोने लगे. वहां खड़े कई वरिष्ठ लोगों ने कहा कि हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं. बीच सभा में लोग उन्हें संभालने पहुंचे. तब जाकर वे शांत हुए.