Live

बाघमारा में फायरिंग

कोयला के वर्चस्व में दो पक्षों में झड़प,गोलीबारी में तीन घायल

A
archana singhलेखक

बाघमारा: जिले के कतरास थाना क्षेत्र के अन्तर्गत छाताबाद में दो पक्षों के बीच कोयला वर्चस्व को लेकर तीन से चार राउंड गोली चलने की बात सामने आई है.कोयले के वर्चस्व से अधाधुंध फायरिंग हुई है.जिसमें तीन लोग घायल हो गये हैं. इनमें छाताबाद निवासी मो.तौसिफ, नीतीश कुमार यादव व एक अन्य शामिल हैं. तौसिफ की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दुर्गापुर रेफर किकर दिया है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल,कतरास थानेदार प्रवीण कुमार, कतरास अंचल इंस्पेक्टर मो. रुस्तम हमारा समेत कई थानों और ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग छाताबाद मैदान की तरफ आये थे और मस्जिद भवन के पास फायरिंग करते हुए भागने लगे. इस दौरान दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में तीन लोग घायल हो गये. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें