Hindi News / भू-धंसान में एक बच्चे की मौत,कई महिलाएं घायल,घर जमींदोज

बाघमारा में फिर फटी धरती : भू-धंसान में एक बच्चे की मौत,कई महिलाएं घायल,घर जमींदोज

Edited By:  |
baghmara mein fir fati dharti

बाघमारा में एक फिर भू-धंसान की घटना हुई है. जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नम्बर तीन पटिया धोड़ा में मंगलवार सुबह बड़ी भू-धंसान की घटना में कई घर जमींदोज हो गया,एक बड़ा क्षेत्र में जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें आई है. घटना में दो बच्चे सहित आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई है.आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. स्थानीय लोगो में दहशत,बीसीसीएल जिला प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है.

वहीं,आक्रोशित लोगों ने सिजुआ धनबाद मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे. ग्रामीणों द्वारा मुआवजा और पुनर्वास की मांग की जा रही है. घटना के बाद बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया.