Live

बाघमारा

फिर तूल पकड़ा दरीदा मौजा के 200 एकड़ जमीन घेराबंदी का मामला, ढुल्लू महतो पर आरोप

A
archana singhलेखक

बाघमारा: अंचल अंतर्गत दरीदा मौजा के 200 एकड़ जमीन में घेराबंदी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर स्थानीय रैयतों ने मामले को लेकर प्रेसवार्ता किया है.स्थानीय रैयतों ने बताया कि वर्तमान में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो द्वारा जबरन रैयती जमीन को घेराबंदी कर दिया गया है. साथ ही सरकारी रास्ता को भी बंद कर दिया गया है. जिससे उनको अपने रैयती जमीन में आने-जाने नहीं दिया जा रहा है.जिसको लेकर स्थानीय रैयतों को अपने रैयती जमीन पाने के लिए कई सालों से आंदोलन करना पड़ रहा है.

स्थानीय रैयतों ने बताया कि बाघमारा अंचल के दरीदा मौजा में आम रास्ता, रैयती जमीन और सर्वसाधारण जमीन को अतिक्रमण कर लिया गया है. जिसकी लड़ाई वर्षो से चली आ रही है,लेकिन प्रशासन और झारखंड सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. ऐसे मेंरैयत किसानों की स्थिति अब भूखमरी के कगार पर आ गई है.इसलिए इस घेराबंदी को हटाने और घेराबंदी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई जल्द से जल्द किया जाए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें