बाघमारा : कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों में उत्साह

Edited By:  |
baghmara

बाघमारा: कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव होने पर क्षेत्र के लोगों और यात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के दौरान रेल आंदोलनकारियों ने चालक को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशियां जाहिर की.

इस मौके पर रेल आंदोलनकारी राजेंद्र प्रसाद राय ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव कतरासगढ़ में होना क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है. इसके लिए कतरास की जनता और रेल विभाग दोनों बधाई के पात्र हैं.

उन्होंने कहा कि धनबाद–चंद्रपुरा रेल लाइन (DC Line) बंद होने के बाद इसे फिर से चालू कराने के लिए लंबे समय तक आंदोलन किया गया था. लगातार संघर्ष के बाद डीसी लाइन को पुनः चालू कराया गया.

अब अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव से कतरास और आसपास के यात्रियों को पोदानूर समेत अन्य स्थानों की यात्रा करने में काफी सुविधा होगी.