Live

Jharkhand News

बाबूलाल मरांडी सर्कस के जोकरों को इकटा करके एक बड़ा सर्कस बनाएंगे- राजेश ठाकुर ,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

A
Akanksha Kumariलेखक

लोहरदगा:-झारखंड में विभागीय सचिवों का ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर भाजपा सवाल खड़ा कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सवाल खड़ा करते हुए ट्वीट किया है की "झारखंड का अजायबघर बना दिया गया है। समझ में नहीं आ रहा ये सरकार है या सर्कस? इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बाबूलाल मरांडी जी को ये कहने का अधिकार नही हैं कि ये सर्कस हैं।खुद सर्कस के जोकरों को इकट्ठा कर बड़ा सर्कस बनाएंगे और जो सरकार बनाएंगे उसको सर्कस की तरह चलाएंगे। अभी कांग्रेस के कई जोकरों को अपने सर्कस में शामिल कर कांग्रेस के साथी को जोकर की तरह यूज़ करना चाहते हैं।

वही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने भी बाबूलाल मरांडी पर पलटवार करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी जी स्वयं सर्कस के पात्र हैं। उनके बातों की कोई विशेषता अब नहीं रही हैं। वो तो कल तक बोल रहे थे भारतीय जनता पार्टी में जाने से अच्छा है कि कुतुबमीनार से कूद जाऊ और आज उसी पार्टी में जाकर शामिल हो जाते हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें