बाबानगरी पहुंचे गौतम अडानी : विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, देशवासियों के लिए की खुशहाली की कामना

Edited By:  |
babanagri pahuchey gautam adani

देवघर: बाबा बैद्यनाथ की नगरी में उस वक्त हलचल देखने को मिली,जब देश के प्रख्यात उद्योगपति गौतम अडानीबाबानगरी पहुंचे. गौतम अडानी बाबा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. बाबामंदिर में उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया. समस्त देशवासियों और झारखंडवासियों के लिए खुशहाली की कामना की.

पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में गोतम अडानी ने कहा कि उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से पूरे देश, खासकर झारखंड के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है. उन्होंने बाबाधाम की आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना करते हुए देश के प्रमुख आस्था का केंद्र में से एक बताया.

मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में दर्शन-पूजन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई.

देवघर प्रवास के बाद गौतम अडानी सीधे बिहार के पीरपैंती के लिए रवाना हो गए. जहां वे प्रस्तावित पावर प्लांट प्रोजेक्ट का जायजा लेंगे. उनके इस दौरे को औद्योगिक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.