बाबाधाम में शिवभक्तों में खासा उत्साह : कांवरियों की भक्ति का दिख रहा अद्भुत रंग,कठिन पैदल यात्रा कर अनोखा कांवड़ बना आकर्षण का केंद्र
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवरियों की आस्था और भक्ति का अनोखा रंग देखने को मिल रहा है. सुल्तानगंज से करीब 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर कांवरिया एक से बढ़कर एक आकर्षक और अनोखे कांवड़ लेकर बाबा धाम पहुंच रहे हैं.
श्रद्धा के इसी अनूठे रंग के बीच हावड़ा से पहुंचे कांवरियों का अनोखा कांवड़ श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. कांवरियों का कहना है कि बाबा बैद्यनाथ के प्रति उनकी श्रद्धा ही उन्हें कठिन यात्रा पूरी करने की शक्ति देती है. कांवड़ की अनोखी सजावट और स्वरूप लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
बाबाधाम में प्रवेश करते कांवरियों के चेहरे पर थकान के बजाय उत्साह और भक्ति का भाव साफ दिखाई दे रहा है. पूरे मेला क्षेत्र में लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंज रहे हैं. आस्था के इस महासैलाब में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कांवरियों की अनूठी भक्ति देवघर की श्रावणी मेला की धार्मिक और सांस्कृतिक छटा को और खास बना रही है.