Live

अवैध कोयला खनन के खिलाफ सड़क जाम

बाघमारा में BCCL प्रबंधन, पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि पर मिलीभगत का आरोप

A
archana singhलेखक

बाघमारा: धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना अंतर्गत दलाहीटांड़ के स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर अवैध कोयला खनन के विरोध मेंतेतुलमारी राजगंज रोड को घंटों जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों की मांग है कि क्षेत्र में भू-धंसान की घटना कभी भी हो सकती है और इसके पीछे बीसीसीएल प्रबंधन, स्थानीय पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि की मिलीभगत से अवैध कोयला का खनन हो रहा है, जिससे भू धंसान का खतरा बना हुआ है.

स्थानीय महिला ने कहा कि अवैध कोयला खनन में बाहरी लोग भी शामिल हैं, जिन्हें बीसीसीएल प्रबंधन स्थानीय पुलिस और पार्षद का सह मिला हुआ है. इनके सहमति के बिना कोयला खनन संभव नहीं हो सकता है.

एक स्थानीय महिला ने कहा कि अवैध कोयला खनन से भू धंसान का खतरा बना हुआ है. बीसीसीएल प्रबंधन हमें सुरक्षित स्थान पर बसाए और विस्थापन नीति का लाभ दे.खासकर सिजुआ दलाहीटांड़ की आक्रोशित महिलाओं ने तेतुलमारी राजगंज रोड को जाम कर अपनी मांगों पर अड़े रही. महिलाओं के विरोध के बाद तेतुलमारी थाना पुलिस सड़क को जाम मुक्त बनाने को लेकर महिलाओं को समझाने के प्रयास करती रही.

घंटों सड़क जाम से राहगीरों को बड़ी समस्या झेलनी पड़ी. भारी वाहनों के साथ छोटी गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. पुलिस द्वारा अवैध कोयला खनन और विस्थापन को लेकर सकारात्मक पहल करने और सुरक्षित स्थान पर बसाने के आश्वासन पर महिलाओं ने अपना आंदोलन 2 घंटे के बाद समाप्त किया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें