अवैध हथियार रखने पर कार्रवाई : गढ़वा पुलिस ने युवक को मारपीट करने के दौरान किया गिरफ्तार
Edited By:
|
Updated :17 May, 2026, 06:19 PM(IST)
गढ़वा:जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरवाडीह गांव में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. इस संबंध में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंहने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी.
एसडीपीओ नेबताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ गांव के ही गुणा कुमार के साथ मारपीट कर रहा है. जांच में पता चला कि 8 हजार रुपये के बकाया विवाद को लेकर मारपीट हो रही थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की.
तलाशी के दौरान पुलिस ने एक युवक के पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान भिमखांड निवासीअशोक कुमार (32 वर्ष) के रूप में बताई है.