Hindi News / सरायकेला के तिरुलडीह नदी घाट पर पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन पर...

अवैध बालू खनन पर शिकंजा : सरायकेला के तिरुलडीह नदी घाट पर पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन पर लगाई रोक

Edited By:  |
awaidh balu khanan par sikanja

सरायकेला:जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में बालू के अवैधखनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सपादा और तिरुलडीह नदी घाट पर खनन मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है.तिरुलडीह थाना पुलिस ने तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से बालू उठाव के लिए इस्तेमाल होने वाले रास्तों पर कई ट्रेंच बनाए गए, ताकि अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाई जा सके. पुलिस ने स्पष्ट रूप से रहा कि अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

चांडिल अनुमंडल मेंअवैध बालू कारोबार चरम पर

झारखंड के चांडिल अनुमंडल में इन दिनों अवैध बालू का कारोबार चरम पर है. जिला प्रशासन और उपायुक्त की सख्ती के दावों के बावजूद तिरुलडीह के नदी घाटों से बालू की लूट मची हुई है. हालांकि, कहने के लिए तो यहां पर तीन चेकनाका लगे हैं, लेकिन ये सभी तंत्र फेल होते दिख रहे हैं. आलम ये है कि शाम ढलते ही सैकड़ों हाईवा अवैध बालू लादकर रांची, जमशेदपुर और पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के लिए कूच कर रहे हैं.