राज्यपाल का लातेहार दौरा
दो अलग-अलग कार्यक्रम में हुए शिरकत, बोले-भारत विविधता में एकता का देश है
लातेहार: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दिवसीयदौरा को लेकर लातेहार पहुंचे। जहां परिसदन में उपायुक्त भोर सिंह यादव ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। औपचारिक कार्यक्रम के बाद राज्यपाल उदयपुरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहुंचे। जहां पारंपरिक लोकनृत्य से स्वागत किये। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त भोर सिंह यादव ने विषय प्रवेश कराते हुए लातेहार जिला के भौगोलिक परिस्थितियों से अवगत कराया।
इसके बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन स्थानीय लोगों से रू-ब-रू हुए और ग्रुप फोटो सेशन करवाया। राज्यपाल ने "जोहार" के साथ अंग्रेजी में अभिभाषण आरंभ किये। जिसका हिन्दी रूपांतरण लातेहार उपायुक्त ने की। राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा कि मैं भी भारत के एक छोटे से गांव से आता हूं और ग्रामीण होने का मुझे पूरा अनुभव है। कहा कि भारत का विकास गांव में बसता है और इस विकास का निव लातेहार जिले के उदयपुरा गांव से आरंभ करता हूं। इधर अभिभाषण के बाद स्थानीय लोगों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किये और जिला प्रशासन द्वारा लगाये गये विकास मेला का जायजा लिया। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता जताई। इसके बाद राज्यपाल जिले में दूसरा कार्यक्रम को लेकर मनानचोटाग गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं से रू-ब-रू हुए।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।