असामाजिक तत्वों की मनमानी : देवघर में नंदन पहाड़ के पास आस्था नगर में पत्थरबाजी और मारपीट, एक गिरफ्तार
देवघर:जिले के नंदन पहाड़ के पास आस्था नगर में असामाजिक तत्वों की मनमानी का मामला सामने आया है. असामाजिक तत्वों द्वारापत्थरबाजी और मारपीट की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक स्थानीय युवक ने कई लड़कों को बुलाकर मोहल्ले में पहले हंगामा किया फिर घरों में पत्थरबाजी की. इस दौरान लाठी-डंडे से भी लोगों के साथ मारपीट की गई.
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. वहीं, मोहल्ले के लोगों ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय की मांग की है.
घटना में कुछ घरों की महिलाओं और बच्चों को भी चोटें आई हैं,जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले सभी उपद्रवी फरार हो चुके थे.