Live

असम में शपथ ग्रहण समारोह

हिमंता बिस्वा सरमा का दूसरी बार राजतिलक,मंच पर पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गज मौजूद

A
archana singhलेखक

गुवाहाटी:असम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने तीसरी बार सत्ता की कमान संभाल ली है. शपथ ग्रहण समारोह में हिमंता बिस्वा सरमाने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली. भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसी के साथ सीएम हिमंता असम में लगातार दो कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए. असम सरकार के इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ बीजेपी शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्री भी शरीक हुए.

मंच पर हिमंता बिस्वा सरमा के साथ चार मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली. रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चंदन ब्रह्मा (चरण बोरो) और अजंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली. सीएम हिमंता ने सोमवार शाम ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों की घोषणा की थी.

मंच पर शपथ लेने से पहले उन्होंने मां कामख्या और श्रीमंत शंकरदेव का नाम लिया. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा को नमन किया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा- ‘मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के आशीर्वाद से असम के लोगों का जीवन सुख, शांति और समृद्धि की ओर आगे बढ़ेगा’. उन्होंने कहा कि उनके आशीर्वाद से असम आने वाले दिनों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले जिस तरह से हिमंत बिस्वा सरमा ने मां कामख्या और शंकरदेव को याद किया यह राजनीतिक और सांस्कृतिक दोनों नजरियों से अहम है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें