Live

आरा-पटना NH पर हो गया हादसा

बैंड पार्टी से भरी पिकअप पलटी, ट्रैक्टर ने दिया चकमा

A
Anurag Goelलेखक

ARRAH :आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप अनियंत्रित होकर बैंड पार्टी से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप चालक समेत नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक घायलों में बड़हरा थाना क्षेत्र के मनीछपरा गांव निवासी स्व. शिवदयाल राम के तीन पुत्र संटू राम, शिव रंजन, मंटू राम,राम चन्द्र,विशाल कुमार,उसी थाना क्षेत्र के रामसागर गांव निवासी उपेंद्र सिंह,शालिग्राम सिंह के टोला निवासी धर्मेंद्र शर्मा,मटुकपुर गांव निवासी सह पिकअप चालक रवि कुमार एवं कोईलवर थाना क्षेत्र के गांधी टोला निवासी लालदेव राम शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बड़हरा थाना क्षेत्र के मनीछपरा के संटू बैंड में ये सभी काम करते हैं। वे लोग कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत मटियारा गांव निवासी रामता रमन सिंह के बेटे अमर यादव का बरात में बैंड कर्मी का काम करने पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के कटेसर गांव जा रहे थे। उसी दौरान कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर उन्हें चकमा दे दिया। जिससे उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में पिकअप पर सवार चालक समेत आठ बैंड कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें