आपराधिक घटना : जामताड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या,गांव के बीच चौराहे पर हुई वारदात

Edited By:  |
apradhik ghatna

जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पहले से घात लगाए अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. फुरकान अंसारी को आनन-फानन में जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फुरकान अंसारी नाम का युवक चाय पीने के लिए गांव के चौक पर पहुंचा था. इस दौरान बाइकसवार दो नकाबपोश अपराधी वहां धावा बोला और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है. हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है, वहीं आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.