JHARKHAND NEWS
नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह, सोनारी जोगर्स पार्क में हुआ आयोजित
जमशेदपुर :नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल ने अपनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोनारी के जोगर्स पार्क में किया। इस कार्यक्रम में स्कूल के आदित्यपुर और कदमा शाखाओं के छात्रों और छात्राओं ने विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने दौड़, कबड्डी, और अन्य खेलों के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के कुलपति श्री मदन मोहन सिंह और संस्था के चेयरमैन मृत्युंजय कुमार झा इस आयोजन में विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। मृत्युंजय कुमार झा ने कहा, "इस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि पैदा करना और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। हम खुश हैं कि बच्चों ने इस आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाया।"
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।