Live

Jharkhand News

दिल्ली में धमाके के बाद झारखंड में अलर्ट

A
Akanksha Kumariलेखक

राँची:-दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद अब झारखंड में भी सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट मोड पर हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों और गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट परसुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दिया गया है।


सीआईएसएफ के जवान लगातार गाड़ियों और यात्रियों के सामान की जांच कर रहे हैं। स्निफर डॉग की मदद से हर बैग और हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। फ्रिक्सिंग और अन्य आधुनिक उपकरणों के ज़रिए सुरक्षा जांच को और सख्त किया गया है दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद राज्य के सभी संवेदनशील इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।


रांची एयरपोर्ट के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों को थोड़ी असुविधा ज़रूर हो रही है,लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र सभी लोग सहयोग कर रहे हैं।


दिल्ली की घटना के बाद झारखंड में सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहती। आम लोगों से भी अपील है कि वे सतर्क रहें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों को दें।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें