धरने पर बैठी महिला
आजसू नेता की गिरफ्तारी की कर रही मांग
धनबाद:-आजसू नेता पर लगा गम्भीर आरोप । एक परिवार ने रंगदारी मांगने का लगाया आरोप। जिले के कस्तूरबा नगर की केरिया महताईन ने आजसू छात्र नेता पर 5 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप है। आजसू छात्र संघ नेता हीरालाल महतो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कस्तूरबा नगर की महिला केरिया महताइन ने रविवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया।
केरिया का आरोप है कि हीरालाल भेलाटांड़ के ग्रामीणों को उकसा कर पहले हमला कराया। महिला की मांग है कि हीरालाल साव ने उन पर और उनके पुत्रियों पर जानलेवा हमला कराया। हमले में सभी लोग बुरी तरह से घायल हुए। केरिया महताइन ने बताया कि मारपीट और जानलेवा हमला मामले में बरवाअड्डा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई,लेकिन पुलिस आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही है। आजसू पार्टी के दबाव के कारण उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
वहीं 29 अप्रैल को बेटी ज्योति सब्जी लेने गई थी तो रंजीत महतो ने धमकी दी कि हीरालाल को 5 लाख रुपए दे दो,वरना रास्ता चलना मुश्किल कर देंगे। लिखित शिकायत देने के बाद भी कोई ठोस कारवाही नही हो रही है । जिसके कारण वो और उनका परिवार पूरी तरह से दहशत में है । बाध्य हो कर हमें धरने पर बैठना पड़ा है । जब तक आजसू नेता पर प्रशासनिक कार्यवाही नही होती है तब तक धरने से नही हटेंगी ।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।