एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, मरीज समेत 7 लोगों की मौत

Edited By:  |
air ambulance durghatnagrast

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सोमवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई. विमान में सवार सभी सात लोगों के मारे जाने की सूचना है सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार मृतक में रेड बर्ड कंपनी के एयर एंबुलेंसC-9 90 के पायलट कप्तान विवेक विकास भगत, को-पायलट कैप्टन समरजीत सिंह, डॉक्टर विकास गुप्ता, मरीज संजय कुमार, अटेंडेंट अर्चना देवी (पत्नी), घुरू कुमार और पैरामेडिकल स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा शामिल है.


दुर्घटनाग्रस्त एयर एम्बुलेंस लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय कुमार के नाम से आरक्षित किया गया था.उनके साथ उनकी पत्नी अर्चना देवी भी दिल्ली जा रही थी. मरीज संजय कुमार को16फरवरी को देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे लगभग65%जली हुई अवस्था में देवकमल लाये गए थे और आईसीयू में भर्ती थे. उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाना था.

बता दें कि मृतक संजय कुमार एक होटल के संचालक थे. सात दिन पूर्व बकोरिया स्थित उनके होटल में आग लग गई थी, जिसमें गर्दन के नीचे वे बुरी तरह जल गए थे.

बताया जा रहा है किC-90एयर एम्बुलेंस सोमवार की शाम करीब 7 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरने के करीब आधे घंटे के बाद उनका एटीएस से संपर्क टूट गया. वायरलेस सिग्नल से आखरी बार संपर्क शाम7:30बजे पालमू इलाके में हुआ था. जिसके बाद यह दर्दनाक विमान हादसा हो गया. घटना के वक्त एयर एम्बुलेंस में 7 लोग सवार थे.

घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच टीम एवं पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, वहीं सभी यात्रियों की स्थिति को लेकरविस्तृत आधिकारिक बयान जिला प्रशासन या अन्य अधिकारियों के द्वारा नहीं दी गई है.