एयर एंबुलेंस दुर्घटना मामला : चतरा के जंगल से मिला दूसरा इंजन,23 फरवरी को हुई थी घटना
चतरा:जिले केसिमरिया थाना क्षेत्र स्थित कासियतू करमटांड स्थित पत्थर पनिया जंगल में 23 फरवरी को हुई एयर एंबुलेंस दुर्घटना का दूसरा इंजन रविवार को मिला. जंगल में महुआ चुनने गई महिलाओं को एयर एंबुलेंस के दूसरे इंजन पर नजर पड़ी. महिलाओं ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सिमरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इंजन को अपने कब्जे में ले लिया.
दुर्घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद
बताया जा रहा है कि यह इंजन दुर्घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में मिला है. 23 फरवरी को इसी इलाके में एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी, जिसमें पायलट समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद से ही विमान के कुछ हिस्सों की तलाश की जा रही थी.
पुलिस नेइंजन कोकब्जे में लिया
थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद इंजन को पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में ले लिया है और जांच टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इंजन मिलने से हादसे के कारणों का पता लगाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी. इस विमान में पायलट, मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिक स्टाफ और मरीज के परिजन समेत कुल सात लोग सवार थे. इस भीषण हादसे में सभी मौत हो गई थी.