Live

अग्निशमन सेवा सप्ताह

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगाया गया पिन मेमोरियल बैज

A
archana singhलेखक

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पुलिस महानिदेशक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा श्री एम. एस. भाटिया ने शिष्टाचार भेंट की. 'अग्निशमन सेवा सप्ताह'के अवसर पर सीएम को बैज लगाया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग के कार्यों की सराहना की.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 'अग्निशमन सेवा सप्ताह'के तहत राज्य में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना एक सराहनीय पहल है. मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि अग्निशमन सेवा के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. आपदा के समय अग्निशमन सेवा कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है.

सीएम ने डीजी एमएस भाटिया से कहा कि राज्य सरकार द्वारा अग्निशमन सेवा से जुड़े संसाधनों को निरंतर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें