Live

Jharkhand News

चोरों की सक्रियता बढ़ी, सोना दुकान में किया हाथ साफ

A
Akanksha Kumariलेखक

गढ़वा:- गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के शहर में अज्ञात चोरों के द्वारा आभूषण दुकान में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने आभूषण दुकान से सोना, चांदी और नगदी सहित दस लाख रुपए के गहने पर हाथ फेरा है। नगर उंटारी में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। एक दिन पहले जनरल स्टोर दुकान में चोरी के बाद बीती रात्रि चोरों ने आभूषण दुकान में हाथ साफ किया है।जानकारी के अनुसार विगत रात्रि शहर के बीचोबीच चेचरिया पुल के पास स्थित यमुना ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान से लाखों रुपये के आभूषण एवं नगद की चोरी कर ली है। दुकान की दीवार को काटकर भीतर घुसे चोरों ने लॉकर को तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। घटना में लगभग 7-8 किलो चांदी के आभूषण और 22 एवं 18 कैरेट के सोने के आभूषण के साथ साथ 40 हजार रुपये नकद समेत लगभग 10 लाख रुपये की चोरी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह और थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक मामले की छानबीन में जुट गए हैं। चैम्बर अध्यक्ष शम्भू सोनी ने कहा की पुलिस जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन करें ताकि व्यवसायी निर्भीक होकर अपना व्यवसाय करें। पुलिस इंस्पेक्टर रतन सिंह ने बताया की अज्ञात चोरों के द्वारा सेंधमारी कर घटना को अंजाम दिया है हमलोग जाँच में जुटे हुए है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें