एक्शन में डीजीपी
जमशेदपुर में कैरव गांधी के अपहरण स्थल का लिया जायजा, अधिकारियों से ली जांच पड़ताल की जानकारी
जमशेदपुर: झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा जमशेदपुर पहुंचीं. शहर की विधि-व्यवस्था का विभिन्न रूटों पर भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने 14 दिनों से लापता कैरव गांधी के अपहरण स्थल का भी जायजा लिया. घटनास्थल पर अधिकारियों से जांच पड़ताल की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दी गई.
इसके बाद डीजीपी तदाशा मिश्राएसएसपी आवास पहुंचीं. जहां वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में अब तक की जांच, तकनीकी साक्ष्य, संदिग्धों की गतिविधियों और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.
एसएसपी पीयूष पांडे ने इसे औपचारिक दौरा बताया. उन्होंने कहा कि डीजीपी ने संगठित अपराध और नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. शहर को अपराध और नशा मुक्त बनाने को लेकर विशेष रणनीति पर जोर दिया गया है. कैरव गांधी अपहरण मामले में भी आवश्यक टिप्स दिए गए हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।