Live

दो ज्वेलरी दुकान में चोरी

कैश सहित लाखों रुपए की ज्वेलरी ले कर दुकान से फरार

A
Akanksha Kumariलेखक

रामगढ़:- रामगढ़ जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के रांची रोड के दो ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी अज्ञात अपराधियों ने कैश सहित लाखों रुपए की जेवलर्स दुकान से ले कर फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।



रांची रोड में पायल और जेपी ज्वेलर्स अगल बगल की दुकान है और दोनों दुकान में आज एक साथ सेंधमारी कर लाखों रुपए के ज्वेलरी और कैश की चोरी हुई है। बताया जाता है की जब पायल ज्वेलर्स के दुकान के मालिक ने दुकान खोला तो उसने देखा कि उसकी दीवार टूटी हुई है इतना ही नहीं उसकी दीवार से सटे जेपी ज्वेलर्स की दीवार भी टूटी हुई है।


इसकी जानकारी उन्होंने जेपी ज्वेलर्स के मालिक को दी। दोनो ही दुकान से लाखों रुपए के सोना और कैश गायब है। जेपी ज्वेलर्स के मालिक ने बताया कि इस इलाके का यह सबसे पुराना दुकान है लगभग 40 सालों से यह दुकान है। इसके मालिक ने बताया लाखों रुपये का कैश और जेवरात की चोरी हुई है फिलहाल मौके पर पहुंची कुज्जू पुलिस जांच में जुटी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें